गया, अगस्त 8 -- Gaya News: शेरघाटी प्रखंड के चिताब गांव में शुक्रवार की आधी रात को सर्पदंश से 42 वर्षीय मजदूर उपेंद्र साव की मौत हो गई। वह अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र घर में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद नींद खुलने पर उसने पास में रेंगते सांप को देखा और शोर मचाया। परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया। परिजनों ने उपेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने मंझनपुर और तेतरिया गांव स्थित ओझा-गुनी के पास लेकर चले गए। इस दौरान करीब तीन-चार घंटे बीत गए। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर शेरघाटी थाने पहुंचे और घटना की जानकारीको दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।पड़ोसी डॉ. देवानंद कुमार ने बताया कि गांव के लोगों को घटना की जान...