गया, जुलाई 30 -- Gaya News: आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पीछे रहने वाली 58 वर्षीय उर्मिला देवी की गुरुवार को विषैले सांप के डंसने से मौत हो गई। वह स्थानीय होटल संचालक शंकर साव की पत्नी थीं। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। मृतका के छोटे पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी मां घर के सामने चूल्हा लीप रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। पहले सांप के काटने के लक्षण स्पष्ट नहीं होने से इलाज में देर हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल आमस सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद आमस श्मशान घाट पर उनका ...