Gaya News: सहोदर भाइयों के बीच मारपीट,आधा दर्जन गए जेल
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के बढ़ई बिगहा गांव में रविवार शाम सहोदर भाइयों के बीच मामूली विवाद को लेकर लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गुरुआ में कराया गया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर नामजद आरोपित सुभाष चौधरी, नेपाली चौधरी, रामशीष चौधरी, युगेश चौधरी, राजू चौधरी और गोविंदा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं न्यायालय के वारंट पर रसूलपुर निवासी वारंटी सुरेंद्र भुइया को भी गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.