Gaya News: सहदेवखाप मोड़ से पकड़ी गयी 144 लीटर विदेशी शराब
गया, जुलाई 14 -- Gaya News: डोभी-पटना फोरलेन स्थित सहदेवखाप मोड़ के समीप मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने सोमवार देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान 144 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब की खेप ले जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जांच के दौरान कार की तलाशी लेने पर 120 कैन बीयर, 70 बोतल विदेशी शराब और 48 फ्रूटी पैक शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के परावन गांव निवासी शंकर गोस्वामी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।(बोधगया से रविशंकर कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.