Gaya News: सलेपुरा में घर मे घुस कर चोरों ने की चोरी
गया, जुलाई 8 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के सलेपुरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 75 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से पांच हजार रुपये नकद, जेवर, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के बाद बदमाश बक्सा भी साथ ले गए, जिसे घर से कुछ दूरी पर टूटी-फूटी हालत में फेंका हुआ पाया गया। बुधवार सुबह परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.