गया, नवम्बर 20 -- Gaya News: रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की ओर से एपी कॉलोनी में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बीमारी के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अम्ब्रे परवीन ने कहा कि समय पर जांच, जागरूकता और एचपीवी वैक्सीन के जरिए सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष स्मिता पोद्दार ने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। सचिव डॉ. सुरभि कुमारी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लड़के और लड़कियों दोनों को खुलकर चर्...