गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड के सरप्लस शिक्षकों की सूची में शामिल कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण किया गया है। बुधवार को स्थानांतरण के बाद शिक्षिकाओं ने गृह पंचायत छोड़ पास की पंचायत में आवंटित विद्यालयों में योगदान किया। वहीं, पुरुष शिक्षकों ने गृह प्रखंड छोड़ समीप के प्रखंडों के विद्यालयों में योगदान दिया। प्राथमिक विद्यालय नवाबचक की शिक्षिका राजबाला कुमारी ने प्राथमिक विद्यालय आरसिखुर्द में योगदान किया। प्राथमिक विद्यालय हब्बीपुर के शिक्षक राजगीर प्रसाद सिंह ने आमस के प्राथमिक विद्यालय कुडासिन में योगदान किया। राजेश कुमार ने शेरघाटी के नई बाजार स्थित स्कूल में योगदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...