Gaya News: समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता को किया जाएगा और मजबूत : अजय साव
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड के डुमरीचट्टी में रविवार को गया जी जिला तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष अजय साव के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की, जबकि संचालन अर्जुन साव ने किया। समारोह में समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। अजय साव ने कहा कि समाज को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभा लगातार काम कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता मजबूत की जाएगी। मौके पर संगठन विस्तार और सामाजिक हितों पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटन साव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.