Gaya News: सड़क हादसे में किशोरी घायल
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बारा मोड के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में एक किशोरी बुरी तरह घायल हो गई। घायल हुए किशोरी की पहचान बाराचट्टी बाजार के मथुरा केसरी की पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार डोभी से चौपारण की ओर जा रही कार ने बबीता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बबीता सड़क पर गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.