Gaya News: सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा 'गोल्डन ऑवर', जागरूकता से बचेगी जान : राजेश
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में डीटीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा 'गोल्डन ऑवर' होता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना के सफल संचालन और बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् द्वारा संचालित कैशलेस उपचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। आम लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया。
दुर्घटना के 24 घंटे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.