Gaya News: सड़क दुघर्टना में घायल पंसस की मगध मेडिकल में इलाज के दौरान मौत
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव निवासी एवं मोहड़ा प्रखंड की दक्षिणी कजूर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36) की इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि 12 जुलाई को नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा गांव के समीप उनकी बाइक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके पैर, सिर और फेफड़े में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाया गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात करीब एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : दो घायलों की इलाज के दौरान मौत उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.