गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: प्री-पीएचडी प्रेजेंटेशन जल्द कराने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की एक छात्रा धरना पर बैठ गई है। सीयूएसबी के मुख्य द्वार के समीप बायोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग की छात्रा कृति कुमारी गुरुवार से धरने पर बैठी हुई है। धरने पर उनके साथ कुछ और छात्र बैठे हैं। छात्रहित सीयूएसबी के कुलपति के खिलाफ लिखे हस्तलिखित नारा वाला पोस्टर भी लिए हुए थे। धरने पर बैठी कृति का आरोप है कि पहले असंतोषजनक प्रस्तुतिकरण बताकर नामांकन रदद् कर दिया गया था, जिसके बाद मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई, जो वर्तमान में विचाराधीन है। 21 मई 2026 को विश्वविद्यालय शोध उपाधि समिति (यूआरडीसी) की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पीएचडी शोधार्थी कृति के नामांकन रद्द करने का आदेश वापस ले लिया गया। कृति कुम...