गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पठन -पाठन का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीयूएसबी के कुलसचिव नरेंद्र कुमार राणा, वित्त अधिकारी रश्मि त्रिपाठी, सीईओ डॉ. शांति गोपाल पाइन, केंद्रीय विद्यालय गया टू के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव के साथ सीयूएसबी के प्राध्यापकों, अधिकारियों के साथ, स्कूल में नामांकन पाने वाले बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहें। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. केएन सिंह ने सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए विवि की ओर से किये गए प्रयासों से अवगत कराया। यह ...