Gaya News: शेरघाटी-कजरी रेल परियोजना के लिए आंदोलन तेज करेगा संघर्ष मोर्चा
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: बांकेबाजार स्थित उपेंद्र राज वर्मा इंटर कॉलेज में रविवार को नई रेलवे निर्माण संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक में शेरघाटी से कजरी तक प्रस्तावित रेल परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आंदोलन तेज करने और क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शेरघाटी-कजरी रेल परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, आर्थिक विकास और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। रेल सुविधा उपलब्ध होने से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गया और पटना जैसे शहरों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। वक्ताओं ने परियोजना के लिए मार्गदर्शन और प्रयास करने वाले विष्णु दयाल राम के प्रति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.