Gaya News: शेरघाटी: 654 मामलों का निपटारा, 76.33 लाख वसूली
गया, सितम्बर 12 -- Gaya News: शेरघाटी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह और समझौते के आधार पर 654 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें बैंक से जुड़े 271 मामलों में 76 लाख 33 हजार 70 रुपये का समझौता हुआ। कोर्ट सूत्रों ने बताया कि बीएसएनएल, ग्राम कचहरी व अन्य सुलहनीय मामलों से जुड़े 325 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा 54 ट्रैफिक चालान मामलों का भी निपटारा हुआ। लोक अदालत के लिए पांच बेंच गठित की गई थीं। इसका उद्घाटन एडीजे-1 लवकुश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है।मौके पर एसडीओ जतिन कुमार, एसडीपीओ संदीप कुमार, न्यायिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विभिन्न बैंकों के अलावा वन, खनन, श्रम, माप-तौल, डीटीओ और ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.