गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक 300 गज के अप्रोच पर रोज पलट रहे टोटो अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे मुसाफिर फोटो, शेरघाटी के नई बाजार के निकट रिंग रोड के एप्रोच की बदहाली शेरघाटी, निज संवाददाता

रिंग रोड के अप्रोच की बदहाली शेरघाटी में 20 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड तो बना दी गई, लेकिन बुढ़िया नदी के पास जीटी रोड से जोड़ने वाली करीब 300 गज की सड़क को बेहतर नहीं किया गया। नतीजा है कि कच्ची और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर रोज ऑटो और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इससे यात्रियों के घायल होने की घटनाएं भी हो रही हैं। शुक्रवार को भी यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अप्रोच सड़क पर पलट गया। हादसे में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। जीटी रोड और रिंग रोड को जोड़ने वाले स्थान पर दोनों सड़कों के बीच करीब छ...