Gaya News: शेरघाटी: रिंग रोड पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
गया, अक्टूबर 23 -- Gaya News: शेरघाटी में रिंग रोड पर गुरुवार की देर रात बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रानीचक गांव निवासी सुनीता देवी (40) के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रदीप शर्मा के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, रिंग रोड पर एक पुलिया के समीप अचानक बाइक असंतुलित हो गई। इससे सुनीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया जी भेज दिया गया है। महिला की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.