Gaya News: शेरघाटी: बस स्टैंड खाली, सड़क पर खड़े वाहन
गया, अगस्त 29 -- Gaya News: शहर में बेतरतीब ढंग से वाहनों के ठहराव और अतिक्रमण के कारण लगातार लग रहे जाम को लेकर एसडीओ सह आईएएस अधिकारी जतिन कुमार ने सख्ती दिखाई है। शनिवार की शाम अचानक नई बाजार पहुंचे एसडीओ ने बस स्टैंड सहित आसपास की विभिन्न सड़कों का जायजा लिया और वाहनों के अवैध ठहराव को रोकने के लिए पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया।मुआयने के दौरान एसडीओ उस समय हैरत में पड़ गए, जब बस स्टैंड का अंदरूनी परिसर लगभग खाली मिला, जबकि ऑटोरिक्शा, टेंपो और यात्री बसें स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी मिलीं। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था। उन्होंने फ्लाईओवर के ऊपर यात्री वाहनों के ठहराव पर भी चिंता जताई और पुलिस को अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया।स्थानीय लोगों ने एसडीओ को बताया कि थाना रोड, थाना मोड़, गोला बाजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.