Gaya News: शेरघाटी: डॉ भास्कर ने संभाला उपाधीक्षक का प्रभार
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब वरीय चिकित्सक डॉ. भास्कर संभालेंगे। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक का प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। डॉ. भास्कर ने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने और अस्पताल की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भी बात कही। उनका कहना था कि चयन निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिले औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.