गया, अक्टूबर 6 -- Gaya News: विष्णुपद इलाके में चल रहे नारनौलिय अग्रवाल संघ के शिविर में चाय-पानी व बिस्कुट के अलावा 21 किलो बूंदी का मिठाई एवं 11 किलो इमरती और पांच पेटी सेव का वितरण गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी भी पिंडदानियों की सेवा की। नगर निगम के मेयर गणेश पासवान व स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने भी पिंडदानियों के बीच चाय व पानी का वितरण किया। शिविर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल व पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि डाल्टेनगंज से आए प्रमोद अग्रवाल ने चार पेटी सेव आदि का वितरण किया। झारखंड से आए प्रमोद अग्रवाल पाकुड़ ने 15 किलो इमरती बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...