Gaya News: शिक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई
गया, सितम्बर 29 -- Gaya News: स्थानांतरण के बाद मंगलवार को उर्दू मध्य विद्यालय हमजापुर की शिक्षिका ममता कुमारी को विदाई दी गई। करीब 12 वर्षों तक विद्यालय में सेवा देने वाली शिक्षिका के विदाई समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं। प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका दरोंखशा निगार अफसर ने कहा कि ममता कुमारी से उनका जुड़ाव वर्ष 2005 से है। उनके जाने से विद्यालय में खालीपन महसूस होगा। चांदनी कुमारी ने कहा कि उनसे समय की पाबंदी और अनुशासन की सीख मिली। समारोह में रुखसाना खातून, आसफा खातून, जीनत तबस्सुम, श्वेता कुमारी समेत अन्य शिक्षक-छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.