Gaya News: शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों में हो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा : प्रो. विनोद कुमार
गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय में शोध पद्धति, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध में नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सीयूएसबी के प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा इस बात की होनी चाहिए कि कौन बेहतर तरीके से पढ़ाता है। उन्होंने शिक्षकों और प्रतिभागियों के बीच संवाद बढ़ाने तथा सामूहिक सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। मविवि के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि कार्यक्रम से शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग बढ़ा है। इससे शोध और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। एमएमटीटीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.