गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: आमस के सांव गांव स्थित बीआरसी में सोमवार को शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को पोक्सो एक्ट-2012 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सौरभ कुमार, अमित और टुन्ना यादव ने एक्ट की विभिन्न धाराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों के अभिभावक होते हैं। इसलिए उन्हें शिक्षण के साथ अभिभावक की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। प्रशिक्षकों ने बच्चों को अनजान लोगों से नाम, पता, फोटो और मोबाइल नंबर साझा नहीं करने, ऑनलाइन दोस्तों से अकेले नहीं मिलने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने के प्रति जागरूक करने को कहा। छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी इस संबंध में जागरूक करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई। मौके पर रामदहीन पासवान, रंजय सिंह, राजेश रौशन, खुशबू, रिशु, सागर कुमार, राजेश ठाकुर, गीता कुमारी ...