Gaya News: शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी जरूरी
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग और टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 'शिक्षक शिक्षा में कक्षा-संबंधी उभरती चुनौतियां' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार रखे। प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कक्षा शिक्षण में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी संसाधनों और नवाचारों से अवगत होना जरूरी है। इंजी. अवधेश कुमार ने कहा कि तकनीकी युग में शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल में दक्ष होना होगा। इनके प्रभावी उपयोग से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.