गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: टिकारी स्थित जनता दल (यू) कार्यालय में शनिवार को बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने जगदेव प्रसाद के सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वहीं, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, नगर अध्यक्ष नीरज चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, विकास कुमार, कैलाश चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शोषित-पिछड़ों व वंचितों के हितैषी थे जगदेव प्रसाद-मंत्री यह भी पढ़ें- शहीद जग...