गया, जुलाई 2 -- Gaya News: शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। गर्मी में बिजली उपकरण खासकर एसी और कूलरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के कारण बिजली खपत बढ़ती ही जा रही है। इस कारण ट्रांसफॉर्मर पर लोड भी बढ़ा है। क्षमता से अधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर में खराबी के साथ जलने की घटना भी बढ़ी है। ऐसी स्थिति पर काबू के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को हटाकर अधिक क्षमता के लगाए जा रहे हैं। साथ ही पहली बार शहर में 630 केवीए के भी ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना है। साथ ही 500 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं और लगाए जाएंगे। अभी शहरी क्षेत्र में अलग-अलग क्षमता वाले 15 सौ से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगे हैं।

500 केवीए के पहले से 20 ट्रांसफार्मर लगे हैं , और बढ़ेगी संख्या एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंत...