Gaya News: शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता : आदित्य कुमार पीयूष
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: नगर विकास व आवास विभाग की अधिसूचना से अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष को अगले आदेश तक गया नगर निगम के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही नगर निगम की सभी योजनाओं को गति देकर आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई, नालों की सफाई, जलजमाव की समस्या के समाधान व शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
लंबित कार्यों को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.