Gaya News: शहर के दो प्रमुख मार्गों की हालत खराब, आवाजाही में दिक्कत
गया, अगस्त 30 -- Gaya News: शहर के कई प्रमुख इलाकों की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। कहीं अतिक्रमण तो कहीं जर्जर हाल से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में जर्जर सड़क पर जलजमाव व कादो-कीचड़ के कारण पैदल आवाजाही में लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर निगम क्षेत्र में होने के बाद भी शहर में तीन से चार प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों की सड़कें जर्जर हाल में हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ आावाजाही करने वाले राहगीरों को हर दिन दिक्कत झेलनी पड़ रही है, जबकि हल्की बारिश भी होती है तो परेशानी और बढ़ जा रही है। इस वक्त शहर के बारी रोड-स्वराजपुरी रोड, शहीद रोड (पाराडाइज सिनेमा) और नूतन नगर की सड़कें सबसे ज्यादा खराब हैं।
बारिश के बाद बारी-गोदाम रोड की हालत नारकीय, पैदल चलना मुश्किल कठोकर तालाब से पहले ही बारी रोड की हालत बेहद जर्जर है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.