गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: लक्ष्मी पूजा को लेकर टिकारी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक पंडालों का निर्माण कराया गया है। पंचानपुर, टिकारी, मऊ समेत कई इलाकों में पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई है। शनिवार की शाम मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टिकारी के पास स्थापित मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, तिताईगंज विद्यार्थी क्लब की ओर से भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: 200 फीट लंबी भव्य गुफा में विराजेंगी मां लक्ष्मी सात लाख की लागत से हो रहा निर्माण पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना ह...