Gaya News: शराब तस्करी के पुराने मामले के आरोपित गिरफ्तार
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने बुधवार को हमजापुर से शराब तस्करी के पुराने मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शेरघाटी अफजलपुर गांव निवासी अक्षय कुमार शराब तस्करी का अभियुक्त था। करीब एक वर्ष से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिल कि वह हमजापुर में स्थित कोर्ट के गेट पर खड़ा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.