Gaya News: शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरमा गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बरमा गांव निवासी जयराम शर्मा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि जयराम शर्मा के शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.