Gaya News: शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा
गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में देवी पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गया जी शहर के शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर के अलावा पितामहेश्वर मोहल्ले में स्थित मां शीतला मंदिर, माता दुख:हरिणी मंदिर, बगला स्थान, बागेश्वरी मंदिर, गायत्री मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भारी संख्या में महिलाओं ने देवी की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। मां मंगलागौरी मंदिर में इस विशेष दिन को करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन पूजन किए। इसमें 80 फीसदी से अधिक महिलाएं रहीं। आधी रात के बाद से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह से रात तक कतार लगी रही। कतार पूर्वी मुख्य द्वार के बाहर रोड तक रही। यह भी पढ़ें- Varanasi ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.