Gaya News: शंकर सुमन भवानी के नंदन पर झूमे लोग
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: श्री श्री 1008बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास के प्रथम सोमवारी पर कीर्तन मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। भजन, कीर्तन और कजरी सुने श्रोता भावविभाेर हो गए। रामा गाइए गणपति जग वंदन, शंकर सुमन भवानी के नंदन सहित करे भोला दर्शनीया हम्हू जयेवई न, बानावर पहाड़ के ऊपर बसे सिद्धेश्वर नाथ, करे भजन कीर्तनमा हम्हु जयवई न सहित अनेकों धुन पर आधारित भजन, कीर्तन, कजरी, ठुमरी का प्रस्तुति दिया गया। ढोलक, झाल, मुरली की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। बेनीपुर, बाजितपुर, आमाकुआं, डिहुरा, खैरा, रकसिया, इगुना, झिलमिल, मखपा, चिरैली आदि गांव से लोग जुटे थे। इस दौरान कृष्णकांत सिंह, शिवबल्लभ मिश्र, सीताराम सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, कृष्णदेव सिंह, ओमदत्त प्रजापति आदि मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.