Gaya News: व्रतियों के लिए खतरनाक बना है हमजापुर छठ घाट
गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: आमस की महुआवां पंचायत के हमजापुर छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए खतरा बना हुआ है। मोरहर नदी में आई बाढ़ से घाट की दीवारें और सीढ़ियां बह गई हैं। इससे घाट के पास करीब 30 फीट गहरी खाई बन गई है। छठ पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में टूटी दीवारों और सीढ़ियों का निर्माण कराना मुश्किल दिख रहा है। शेरघाटी नगर परिषद की ओर से सोमवार से घाट की साफ-सफाई शुरू कराई गई है। जानकारों के अनुसार, यह घाट 20 साल से अधिक पुराना है। यहां शेरघाटी शहर के अलावा आमस के हमजापुर, मोलनाचक, तेतरिया, महुअवां समेत कई गांवों के दर्जनों व्रती अर्घ्य देने आते हैं। अर्घ्य के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं। यह घाट जीटी रोड की उत्तरी लेन और मोरहर पुल के पास जेल रोड के किनारे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.