गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने रविवार को गया शहर के पुलिस लाइन स्थित बूथ संख्या 214, वार्ड संख्या 31 में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 127वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरक प्रसंगों को सुनने से नई ऊर्जा मिलती है। मन की बात देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, समाजसेवा और जनकल्याण के प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। इससे सामाजिक सहभागिता और देश के विकास में योगदान देने की भावना मजबूत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...