Gaya News: विस अध्यक्ष की मौजूदगी में मां तारा सामुदायिक भवन का उद्घाटन
गया, अगस्त 31 -- Gaya News: गयाजी विधानसभा क्षेत्र में फल्गु नदी किनारे मां तारा मंदिर के निकट नवनिर्मित मां तारा सामुदायिक भवन का सोमवार को विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की उपस्थिति में हुआ। करीब 8 लाख 89 हजार 600 रुपये की अनुमानित लागत से बने इस भवन से स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भवन निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उपयोगी और सुविधाजनक सामुदायिक स्थल उपलब्ध कराना है। अब स्थानीय लोग सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों का आयोजन यहां कर सकेंगे। मंदिर के समीप भवन बनने से धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक आयोजनों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।समारोह में बीस सूत्री सदस्य सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.