Gaya News: विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में खुला अस्थायी थाना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
गया, सितम्बर 23 -- Gaya News: पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद मंदिर और आसपास की पिंड वेदियों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर और पिंड वेदियों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा चुनौती को देखते हुए विष्णुपद मंदिर परिसर में बुधवार को अस्थायी थाना खोल दिया गया है। यहां से पुलिस पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे नजर रखेगी। पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव को अस्थायी थाने का प्रभारी बनाया गया है। अस्थायी थाने में 11 पुलिस पदाधिकारियों और 60 जवानों की तैनाती की गई है। इनमें नौ पुरुष और दो महिला सब इंस्पेक्टर तथा 40 पुरुष और 20 महिला सिपाही शामिल हैं। पुलिस बल मंदिर परिसर और आसपास की पिंड वेदियों पर राउंड द क्लॉक 24 घंटे गश्त करेंगे。 यह भी पढ़ें- पितृपक्ष मेला : पहली वॉकी-टॉकी से गश्ती पर रहेंगे बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.