Gaya News: विराज पंचायत में पंचायत सरकार भवन का हुआ उद्घाटन
गया, अगस्त 10 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत विराज में सोमवार को पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। मुखिया अंजू कुमारी और सीओ सुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। सीओ ने कहा कि पंचायत सरकार भवन शुरू होने से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही कई सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। भवन से पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। समारोह में भाजपा नेता गजेंद्र दास, मुखिया अविनाश कुमार, अजीत कुमार, अजय पासवान, संतन पासवान, निरंजन कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.