Gaya News: विभिन्न मामले में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: डोभी पुलिस की टीम ने विभिन्न मामलों में अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि डोभी इलाके के निमियाटांड गांव से रनिया देवी को, शाहपुर गांव से अजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में गुरूआ थाना क्षेत्र के बरावाडीह गांव से मनतेश कुमार और गोरा मंडल को जबकि एक अन्य दूसरे मामले में यूपी राज्य के हाथरस जिला, हरसई थाना के नगला गांव के जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। बाद में पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.