Gaya News: विधानसभा अध्यक्ष ने बोधगया में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को बीटीएमसी गोलंबर के समीप सेवा भारती द्वारा संचालित नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर के नौवें दिन उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा भारती 'नर सेवा, नारायण सेवा' की भावना से जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया शिविर सेवा और समर्पण का बेहतर उदाहरण है। शिविर में प्रतिदिन मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाएं दी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.