गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार की विद्यार्थी सहयोग योजना के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली से जोड़ना था। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. रश्मि कुमारी ने की। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी आशीष कुमार ने विद्यार्थियों को पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और फीडबैक देने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की रूपरेखा भी तैयार की गई।प्राचार्य यह भी पढ़ें- Sasaram News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में सुनी गईं छात्रों की समस्याएं डॉ. र...