Gaya News: वजीरगंज में 150 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित
गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: लेट्स इंस्पायर के तहत संचालित गार्गी पाठशाला में मंगलवार को समाजसेवी राजीव रंजन के पुत्र अतुल्य राज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान 150 बच्चों के बीच पाठ्य एवं खाद्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में दिवंगत अतुल्य राज को श्रद्धांजलि अर्पित कर जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संदेश दिया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार ने दिवंगत की माता रंजना और पिता राजीव रंजन के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने तथा परिवार को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर शिक्षिका रौशनी चड्ढा, जिला कोऑर्डिनेटर अबी सिन्हा, रामाश्रय सिंह, संजय कुमार और फहद रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.