Gaya News: वजीरगंज में शिक्षा सेवक महेंद्र राम को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: प्राथमिक विद्यालय बलियारी में कार्यरत शिक्षा सेवक महेंद्र राम के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार आजाद और शिक्षक कमलेश कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए योगदान को अनुकरणीय बताया। शिक्षा सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी ने बताया कि महेंद्र राम संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हेमजा के बाद बलियारी में सेवाएं दीं। समारोह में शिक्षकों और संघ के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर मनोज कुमार, गिरधारी चौधरी, दिलीप राम, महेश रजक, सिकंदर चौधरी, शिवालक मांझी, रोहित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.