गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: किसान भवन में शनिवार को रबी महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम हुआ। आत्मा, गया के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने की। कार्यक्रम में बीडीओ प्रभाकर सिंह, सहायक निदेशक विकास कुमार और भूमि संरक्षण के प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात आनंद ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर पैदावार के लिए उन्नत बीजों का चयन, समय पर बुआई, निकाई-गुड़ाई, उचित सिंचाई और संतुलित उर्वरक का प्रयोग जरूरी है। वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को कृषि उपादानों और खेती को लाभकारी बनाने के उपाय भी बताए गए।मौके यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाराहाट में रवि महोत्सव का कार्यक्रम आज पर प्र...