गया, अगस्त 16 -- Gaya News: थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र चौधरी को मोबाइल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 10 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर विद्यालय के नाइट गार्ड को हटाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नाइट गार्ड को हटाने का अधिकार जिला स्तर के अधिकारियों के पास है। आरोप है कि इसके बाद फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, शनिवार की शाम दो लोग बाइक से उनके घर पहुंचे और केस वापस लेने का दबाव बनाकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्...