गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: महिला समाख्या, हमारी दृष्टि, गया की ओर से शिक्षा ग्रहण अभियान के तहत सहिया और पुनावां पंचायतों के 20 गांवों में पांच से 15 अक्तूबर तक शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खोंधी एवं पुनावां गांव में चौपाल लगाकर बच्चों की शिक्षा और बालिका शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षा कार्यक्रम समन्वयक संगीता कुमारी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललिता कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित समुदाय के किशोर-किशोरियों को कम से कम 12वीं तक पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करना और बाल विवाह पर रोक लगाना है। चौपाल में स्कूल से बाहर रहने, बीच में पढ़ाई छोड़ने, लड़कियों को उच्च शिक्षा से वंचित रखने और घरेलू कामों में लगाए जाने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। इनके समाधान के लिए समुदाय को जागरूक किया...