Gaya News: वजीरगंज में खपरैल मकान गिरा, एक भैंस की मौत, तीन मवेशी घायल
गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: वजीरगंज प्रखंड की बिशुनपुर पंचायत अंतर्गत दयालचक गांव में शनिवार की देर रात एक पुराना मिट्टी का खपरैल मकान अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे में घर में बंधी एक भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मवेशी घायल हो गए। हालांकि, घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। गृहस्वामी राजेश कुमार ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। देर रात अचानक मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है और उसे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। घटना की सूचना पर समाजसेवी पिंटू यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से आवास योजना का लाभ तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.