Gaya News: वजीरगंज में कार-बाइक की टक्कर, तीन घायल
गया, अक्टूबर 3 -- Gaya News: वजीरगंज फोरलेन बाईपास स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास शनिवार को कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां डॉ. अमरजीत गौरव ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुरा निवासी संतोष मांझी, दीपक मांझी एवं वजीरगंज के दखिनगांव निवासी प्रयाग मांझी के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों बाइक से बभंडीह गांव जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौक के पास टर्निंग लेने के दौरान गया की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट )
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.