Gaya News: वजीरगंज में एनएच पर ऑटो पलटा, दंपती घायल
गया, अगस्त 1 -- Gaya News: गया-राजगीर एनएच-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के एरू गांव के समीप शनिवार दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी मो. जाहिद एवं उनकी 32 वर्षीय पत्नी रजिया सुल्ताना घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह अपने ससुराल से वापस घर तुंगी लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि गया की ओर से आ रहा ऑटो अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पूरे रास्ते चालक सही ढंग से ऑटो नहीं चल रहा था। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.