गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: वजीरगंज में शनिवार को अर्जक संघ ने शहीद जगदेव प्रसाद की स्मृति में शहीद दिवस मनाया। मां गौरी मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पथिक ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने पिछड़े, दलित, आदिवासी और मुस्लिम समाज के लोगों का मनोबल बढ़ाने व शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र में मानववाद व राजनीतिक क्षेत्र में समाजवाद के माध्यम से समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने लोगों से जगदेव प्रसाद के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जदयू ने राधाकृष्णन और जगदेव प्रसाद को किया याद साथ ही नकली जगदेववादियों से सावधा...